Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर : जब भारत ने अपनाया अपना संविधान, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की रखी नींव

नई दिल्ली, 25 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर को एक विशेष स्थान प्राप्त है। यही वह दिन है जब देश ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान को परिभाषित करने वाले भारतीय संविधान को अपनाया। 1949 में संविधान सभा ने इस दस्तावेज़ को औपचारिक रूप से स्वीकार किया और हर वर्ष संविधान दिवस के रूप में इसका उत्सव मनाया जाता है।

यह संविधान समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर आधारित है और विविधताओं से भरे भारत को एक संगठित गणराज्य बनाने का ठोस आधार प्रदान करता है। संविधान निर्माण प्रक्रिया में डॉ भीमराव आंबेडकर ने प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में अहम भूमिका निभाई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र:
1859 – चार्ल्स डिकन्स की “ए टेल ऑफ टू सिटीज” का अंतिम साप्ताहिक अंक प्रकाशित हुआ।
1865 – लुइस कैरोल की “एलिस इन वंडरलैंड” अमेरिका में आयी।
1885 – पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गई।
1932 – डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाए।
1948 – नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1949 – देश ने संविधान को अंगीकार किया; संविधान सभा के अध्यक्ष ने उस पर हस्ताक्षर किए।
1960 – कानपुर‑लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरू हुई।
1967 – लिस्बन में बादल फटने से लगभग 450 लोग मारे गये।
1984 – इराक‑अमेरिका ने कूटनीतिक संबंध पुनः स्थापित किए।
1992 – विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस की शुरुआत हुई।
1996 – नासा ने “मार्स ग्लोबल सर्वेयर” को मंगल की ओर भेजा।
1996 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में “आयल फॉर फूड डील” को पारित किया।
1997 – पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।
1998 – तुर्किये के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने इस्तीफा दिया; कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुनसेन को पुनः नियुक्त किया गया; सेशल्स में इज़राइल की “लीनोर अबर्गिल” को मिस वर्ल्ड चुना गया; टोनी ब्लेयर ऑयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने।
2001 – नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये, आपातकाल लागू हुआ।
2002 – बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल को महानतम ब्रिटिश नागरिक चुना गया।
2006 – इराक बमवर्षा में 202 लोग मारे गये।
2008 – मुंबई में आत्मघाती हमले में 164 मरे, 250 से अधिक घायल।
2012 – सीरिया में हवाई हमले में 10 बच्चे मारे गये; अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन किया।
2018 – नासा का इनसाइट मिशन मंगल पर उतरा; अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में 22 पुलिसकर्मी मारे गये।
2019 – शिवसेना‑कांग्रेस‑राकांपा गठबंधन ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा किया; ट्रांसजेंडर अधिकारों पर विधेयक पारित हुआ।

जन्म: 1881 – नाथूराम प्रेमी, 1917 – बीरेन मित्रा, 1919 – राम शरण शर्मा, 1921 – वर्गीज कुरियन, 1923 – वी.के. मूर्ति, 1926 – यशपाल, 1926 – रवि राय, 1944 – विनोद कुमार दुग्गल, 1952 – मुनव्वर राणा।

निधन: 2008 – हेमंत करकरे, 2008 – विजय सालस्कर, 2014 – तपन राय चौधरी।

महत्वपूर्ण अवसर: विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस, विधि दिवस, राष्ट्रीय संविधान दिवस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *