केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन इन्वेस्टर मीट का शुभारंभ, 25 कंपनियों ने 3,600 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव
भोपाल, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश को देश के प्रमुख टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से आज राजधानी के होटल ताज लेकफ्रंट में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (टीएमजेड) की इन्वेस्टर मीट आयोजित हुई। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा के अनुसार, मीट में प्रदेश में दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण, तकनीकी निवेश और औद्योगिक बुनियादी ढाँचे के विस्तार से जुड़ी संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। इस अवसर पर सिंधिया और यादव द्वारा 25 कंपनियों को आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) प्रदान किए जाएंगे, जो कुल मिलाकर 3,600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावित कर रही हैं। इन निवेशों से 15,000 से अधिक रोज...
