Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: प्रज्ञा प्रवाह

लोक संस्कृति का महाकुंभ ‘लोकमंथन’ जयपुर में 4 से 6 दिसंबर तक

लोक संस्कृति का महाकुंभ ‘लोकमंथन’ जयपुर में 4 से 6 दिसंबर तक

राष्ट्रीय
जयपुर, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। लोकमंथन का पाँचवाँ संस्करण 4, 5 और 6 दिसंबर को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, लोक कलाओं, भाषाओं और पारंपरिक ज्ञान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाना है। देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे। ‘हम भारत के लोग’ थीम पर आधारित यह महोत्सव नई पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और भारतीय विरासत के संरक्षण व संवर्धन का प्रयास करेगा। प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक और लोकमंथन स्वागत समिति के महासचिव जे. नंदकुमार तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं लोकमंथन आयोजन समिति की अध्यक्ष दिया कुमारी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, अयोध्या स्थित श्रीहनुमत निवास के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेशनन्दिनीश...