मप्र: डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन आज, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
भोपाल, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार को) सुबह 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में प्रतिष्ठित डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह तथा राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समारोह में 19वें डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार से प्रसिद्ध पुरातत्वविद् पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल को सम्मानित करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरातत्व संचालनालय, अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन 9 से 11 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। भारत के विरासत एवं ज्ञान परिदृश्य में यह राष्ट्रीय आयोजन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में उभरकर सामने आया है, जिसमें देशभर से प्रख्यात विद्वान, वरिष्ठ प्रशासक, नीति-निर्माता, शिक्षा...
