Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पापुम पारे

अमित शाह ने होलोंगी में एनडीआरएफ 12वीं बटालियन के स्थायी मुख्यालय का उद्घाटन किया

अमित शाह ने होलोंगी में एनडीआरएफ 12वीं बटालियन के स्थायी मुख्यालय का उद्घाटन किया

राष्ट्रीय
ईटानगर, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय अरुणाचल प्रदेश दौरे के दौरान रविवार को पापुम पारे जिले के होलोंगी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 12वीं बटालियन के नवनिर्मित स्थायी मुख्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया। इस परिसर के संचालन से पूर्वोत्तर में आपदा प्रबंधन, राहत व बचाव तथा आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता को मजबूती मिलेगी। भूकंप‑संकटग्रस्त इस क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रख कर भवन को विशेष तकनीकी मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह में अमित शाह ने बताया कि इस मुख्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण करने में आठ वर्ष लगे और इसकी आधारशिला केंद्रीय गृह मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने कार्यकाल में रखी थी। अब 12वीं बटालियन को स्थायी एवं आधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध हो गया है। उन्होंने कहा, “पूर्वोत्तर अत्यधिक भूकम...