सुप्रीम कोर्ट ने पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक अनुष्ठानों एवं मंदिरों में पशु बलि पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया। जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता वकील शृति बिष्ट की दलीलों को सुना और इस याचिका को निरस्त कर दिया। बेंच ने यह भी स्पष्ट किया कि इस विषय में किसी भी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जाएगी, और इच्छुक पक्षों को अलग से याचिका दाखिल करने के लिए कहा।
इस याचिका में पक्ष ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 28 में संशोधन कर केंद्रीय सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया था, क्योंकि यह धारा किसी समुदाय के धर्म के अनुसार जानवरों को मारने को अपराध के रूप में मान्यता नहीं देती। याचिकाकर्ता ने संविधान के अनुच्छेद 21 के आधार पर यह तर्क दिया कि जीवन का अधिकार पशुओं पर भी लागू होता है। साथ ही वेदों जैसे धार्मिक ग्रंथों का हवा...
