Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पटवारी संघ

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सरकार ने उच्चस्तरीय समिति का गठन किया

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सरकार ने उच्चस्तरीय समिति का गठन किया

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपने राज्यव्यापी हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की है। इस घोषणा से पहले, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ आज रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ के पदाधिकारियों की औपचारिक मुलाकात हुई। बैठक में संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें वेतन विसंगति और पदोन्नति से जुड़ी समस्याएँ प्रमुख थीं। मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं को धैर्य और सहानुभूति के साथ सुना और स्पष्ट रूप से कहा कि “कर्मचारियों की उचित मांगों का समाधान संवाद और आपसी समझ से ही होना चाहिए।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनके अधिकारों की रक्षा करेगी। मुख्यमंत्री ने तुरंत उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्देश दिया, जो पटवारियों की वेतन विसंगति, ...