Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पं. वागीश दत्त मिश्र

काशी की देव दीपावली ने पायी वैश्विक पहचान, 11 लाख दीपों से जगमगाएंगे गंगा के घाट

काशी की देव दीपावली ने पायी वैश्विक पहचान, 11 लाख दीपों से जगमगाएंगे गंगा के घाट

लोक रुचि
वाराणसी, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी में अब देव दीपावली स्थानीय परंपरा से परे जाकर वैश्विक पहचान पा चुकी है। हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन पंचगंगा घाट तथा अन्य गंगा घाटों पर लाखों दीप जलते हैं, जो मानो देवलोक के प्रकाश की तरह भव्य छटा बिखेरते हैं। इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पूर्व में हिस्सा लिया है। पंचगंगा घाट से शुरू हुई यह परंपरा दक्षिण भारतीय ब्राह्मणों के प्रेरणा से विस्तारित हुई। काशी के पुराणों के अनुसार, पंचगंगा घाट पर सबसे पहले दीप जलाए जाने लगे, और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह आयोजन धीरे‑धीरे बढ़ता गया। 1984 में पं. नारायण गुरु ने इस परंपरा को व्यवस्थित रूप देने की पहल की। 1985 में केंद्रीय देव दीपावली समिति के गठन के साथ इस कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप मिला, जिसमें सत्येन्द्र मिश्र और किशोरी रमण दुबे जैसे प्रमुख व्यक्तित्...