Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नीता नाग

सीमा से अधिक धान का भंडारण, छिंदबहार के गोदाम से 149 बोरा धान जब्त

सीमा से अधिक धान का भंडारण, छिंदबहार के गोदाम से 149 बोरा धान जब्त

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 25 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जिला प्रशासन द्वारा धान की अवैध जमाखोरी और निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण पर अंकुश लगाने के लिये लगातार सख़्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में खाद्य विभाग, मंडी बोर्ड और नोडल अधिकारी अलनार की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम छिंदबहार स्थित नीता नाग एवं गंगा नाग के गोदामों का संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान गोदाम में निर्धारित सीमा से अधिक 149 बोरा (कुल 59.60 क्विंटल) धान का स्टॉक पाया गया। नियमों के उल्लंघन और निर्धारित सीमा से अधिक धान के भंडारण पर टीम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19 के तहत वैधानिक कार्रवाई की। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान सहायक खाद्य अधिकारी दिव्या कार्यान...