Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: तालुका विधिक सेवा समिति

चेक बाउंस मामलों के समाधान हेतु 21 नवंबर को सूरजपुर में विशेष लोक अदालत का आयोजन

चेक बाउंस मामलों के समाधान हेतु 21 नवंबर को सूरजपुर में विशेष लोक अदालत का आयोजन

छत्तीसगढ़, राज्य
सूरजपुर, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। चेक बाउंस से जुड़ी लंबित न्यायिक प्रक्रियाओं को आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर समाप्त करने के उद्देश्य से 21 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर की ओर से विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह पहल राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में निष्पादित होगी। इस विशेष लोक अदालत में परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 की धारा 138 के तहत दर्ज चेक अनादरण (चेक बाउंस) से संबंधित मामलों की ही सुनवाई और निपटारा किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि लंबित मामलों को पारस्परिक समझौते द्वारा शीघ्रता से हल किया जाए, जिससे पक्षकारों को लंबी अदालतियों की जटिल प्रक्रिया से राहत मिले। लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निराकरण करने से न केवल समय और वित्तीय बोझ कम ...