पुणे में 19‑22 दिसंबर को होगा भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव
पुणे, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विश्व बंधु भारत’ के विजन के अनुरूप भारतीय विज्ञान अब केवल देश की जरूरतों तक सीमित नहीं है बल्कि पूरी मानवता के कल्याण के लिए समाधान प्रस्तुत कर रहा है। भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियाँ वैश्विक वैज्ञानिक व्यवस्था को नई दिशा देने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए बताया कि जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) की ओर से विकसित स्वदेशी शोध किट को भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) लेकर गए थे, जहाँ किए गए प्रयोगों के नतीजे पूरी दुनिया के लिए उपयोगी साबित होंगे।
वे बुधवार को 12वें संस्करण के कर्टेन रेजर लॉन्च के दौरान भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2026 के आधिका...
