बिहार में 2030 तक बाल विवाह की दर को पाँच प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य
पटना, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। बिहार को बाल विवाह मुक्त बिहार बनाने के संकल्प के तहत रविवार को पटना में सरकार, प्रशासन और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर चर्चा की। उन्होंने 2030 तक बाल विवाह की दर को पाँच प्रतिशत तक घटाने के लक्ष्य को हासिल करने हेतु रोकथाम, जवाबदेही और जमीनी स्तर पर सामूहिक प्रयासों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया।
राज्य‑स्तरीय परामर्श का आयोजन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) ने अपने सहयोगी संगठनों के साथ किया, जो दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजय लक्ष्मी ने कहा कि हर बच्ची को पढ़ने, आगे बढ़ने और अपने भविष्य का निर्णय खुद लेने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह मुक्त बिहार तभी संभव होगा जब गाँव‑गाँव में समुदाय इस जिम्मेदारी को स्वीकार करे और सभी इच्छुक ...
