Thursday, November 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: डिब्रूगढ़

(अपडेट) असम: दुलियाजान ट्रिपल मर्डर के दोनों आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल, एएमसीएच में भर्ती

(अपडेट) असम: दुलियाजान ट्रिपल मर्डर के दोनों आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल, एएमसीएच में भर्ती

राष्ट्रीय
डिब्रूगढ़ (असम), 25 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। दुलियाजान में हुई भूइयां परिवार की त्रिपल हत्या के दो आरोपित राजू दास और अमीर दास को पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास के दौरान गंभीर रूप से घायल पाया गया और असम मेडिकल कालेज एंड अस्पताल (एएमसीएच) में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, हत्या में प्रयुक्त प्रमुख हथियार, जो एक हथौड़ी थी, उसकी बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश की, जिससे पुलिस को चार राउंड गोलियों की आवश्यकता पड़ी। डिब्रूगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निर्मल घोष ने बताया कि मुख्य हथियार की तलाश में एक टीम ने दोनों आरोपियों को साथ लेकर दुलियाजान के बालिजान चाय बागान के अंतर्गत सहिलाबाड़ी इलाके में ले जाया था। उस रात लगभग 11 बजे दोनों ने अचानक पुलिस कांस्टेबल मनोज लाहन और नितुल कोंवर पर हमला किया और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने...