Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: टिहरी

टिहरी में गूलर पुल के नीचे बस दुर्घटना, 8 मौत, 26 घायल

टिहरी में गूलर पुल के नीचे बस दुर्घटना, 8 मौत, 26 घायल

राष्ट्रीय
देहरादून, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार तड़के एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें आठ यात्रियों की मौत और पच्चीस अन्य घायल हुए। घटना तब हुई जब हरिद्वार से चमोली जा रही बस अनियंत्रित होकर गूलर पुल के पास लगभग 100 मीटर नीचे गडेरे में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के बयासी स्थित पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में बचाव दल मौके पर पहुंचा। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दुर्गम भूभाग में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। गंभीर स्थिति को देखते हुए सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर ढालवाला पोस्ट और वाहिनी मुख्यालय से अतिरिक्त टीमें भी तैनात की गईं। निरीक्षक कविंद्र सजवाण की अगुवाई में बचाव दल ने कठिन परिस्थितियों में भी कार्य जारी रखा। कुल 26 घायलों को स्ट्रेचर से लेकर दुर्गम रास्ते के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया गया, जहाँ से एंबुलेंस द्...