ज्योतिर्मठ में शंकराचार्य की गद्दी और भगवान गरुड़ की देव डोली का भव्य स्वागत
गोपेश्वर, 18 नवम्बर (हि.स.) – ज्योतिर्मठ में शीतकालीन प्रवास के लिए आए भगवान बदरीविशाल के आगमन पर, शंकराचार्य की गद्दी और भगवान गरुड़ की देव डोली का बुधवार को नृसिंह मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पहली बार एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के अंतर्गत एक विशाल भंडारा भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। आयोजन के दौरान नृसिंह मंदिर सहित आस-पास के मंदिरों को 17 कुंतल फूलों से अलंकृत किया गया।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस कार्यक्रम को "सराहनीय पहल" कहा। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश में शीतकालीन यात्रा का भी आरम्भ हो गया है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में शीतकालीन यात्रा पंजीकरण काउंटर स्थापित किया गया है। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और मुख्य कार्याधिकारी सोह...

