गुवाहाटी के जोराबाट में श्री श्री भद्रकालेश्वरी मंदिर से 20 लाख रुपए से अधिक की चोरी
गुवाहाटी, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। गुवाहाटी के बाहरी इलाके जोराबाट स्थित श्री श्री भद्रकालेश्वरी मंदिर में एक भयंकर चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर परिचालन समिति की रिपोर्ट के अनुसार, चोर ने मंदिर की खिड़की से प्रवेश कर 20 लाख रुपए से अधिक की सामग्री और नकद धन चुरा कर फरार हो गया। उसी रात शिव और हनुमान मंदिर में भी चोरों ने लूटपाट की। चोरों ने मां काली के चांदी के पायल, चार थाल, चार कटोरी, पांच गिलास, शिव मूर्ति के जलधारा में लगे 5 किलो वजन के चांदी के घड़े, शिव भगवान के गर्दन में लिपटा चांदी का सांप और मंदिर के दान पत्रों को भी चुरा लिया।
रविवार की सुबह, जब पुजारी मंदिर की साफ‑सफाई के लिये पहुंचे, तब ही चोरी का मामला स्पष्ट हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही जोराबाट पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँच गई। साथ ही, फॉरेंसिक टीम भी स्थल पर पहुंचकर चोरी के मामलों की जाँच में लगी हुई है। चोरों ने म...
