Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जियाकोमो फिलिबेक

भारत समिट 2026 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, एसआईटी से जांच की मांग

भारत समिट 2026 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, एसआईटी से जांच की मांग

कानून
नई दिल्ली, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2026 के दौरान लहराए गए कथित राजनीतिक नारे को लेकर अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। एक याचिका दायर कर पूरी घटनाक्रम की विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच करने की मांग की गई है। वकील जाहिद अली ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर इस याचिका में कहा है कि 13 और 14 नवंबर को तेलंगाना सरकार के आयोजन में आयोजित इस सम्मेलन के मंच से भारत की आंतरिक राजनीति में सीधे हस्तक्षेप किया गया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सम्मेलन के दौरान इटली की पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स (पीईएस) के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक ने मंच से “वोट चोर, गद्दी छोड़” का नारा लगाया। याचिकाकर्ता का दावा है कि विदेशी प्रतिनिधि ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजनीतिक अभियान को सार्वजनिक रूप से समर्थन दिय...