रॉक गार्डन बोतल्दा में सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी ने लिया जायजा
रायगढ़, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। आज 18 नवंबर 2026 को सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से एसडीओपी खरसिया सतीश कुमार भार्गव ने थाना खरसिया, चौकी खरसिया और पोलिस लाइन के बल के साथ रॉक गार्डन बोतल्दा का औपचारिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस बल तथा गार्डन में तैनात वनकर्मियों के साथ परिसर का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
एसडीओपी ने वनकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि गार्डन में आने वाले प्रत्येक आगंतुक का नाम एवं विवरण प्रवेश रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। किसी भी व्यक्ति को शराब या अन्य संदिग्ध एवं प्रतिबंधित सामग्री लेकर गार्डन के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने गार्डन परिसर के अंदर लगातार पेट्रोलिंग करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्...
