Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

रॉक गार्डन बोतल्दा में सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी ने लिया जायजा

रायगढ़, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। आज 18 नवंबर 2026 को सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से एसडीओपी खरसिया सतीश कुमार भार्गव ने थाना खरसिया, चौकी खरसिया और पोलिस लाइन के बल के साथ रॉक गार्डन बोतल्दा का औपचारिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस बल तथा गार्डन में तैनात वनकर्मियों के साथ परिसर का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

एसडीओपी ने वनकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि गार्डन में आने वाले प्रत्येक आगंतुक का नाम एवं विवरण प्रवेश रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। किसी भी व्यक्ति को शराब या अन्य संदिग्ध एवं प्रतिबंधित सामग्री लेकर गार्डन के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने गार्डन परिसर के अंदर लगातार पेट्रोलिंग करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का निर्देश भी दिये।

उन्हें बताया कि गार्डन में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस अधिकारियों एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किसी भी समय औपचारिक निरीक्षण किया जा सकता है, इसलिए सभी कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभानी चाहिए। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई हेतु सक्षम अधिकारी को पत्राचार किया जाएगा।

एसडीओपी ने गार्डन के प्रवेश द्वार के बाहर संचालित दुकानों का भी निरीक्षण किया और दुकानदारों को शराब या किसी भी प्रकार की नशीली सामग्री की बिक्री न करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दिये कि ऐसी गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पोलिस लाइन का बल भी रॉक गार्डन में तैनात रहा और वहाँ आने-जाने वाले आगंतुकों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। पुलिस का उद्देश्य रॉक गार्डन में आने वाले पर्यटकों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *