मध्य प्रदेश में 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा भाजपा का ‘सेवा दूत’ अभियान
मध्यप्रदेश, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भाजपा ने घोषणा की है कि 1 से 25 दिसंबर तक हर विधानसभा क्षेत्र में विशेष ‘सेवा दूत’ अभियान चलाया जायेगा, जिसका उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय बनाना और जनसंपर्क को तेज करना है। इस दौरान, पूर्णकालिक कार्यकर्ता हर क्षेत्र में प्रवास करेंगे, स्थानीय पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने प्रदेश के पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मौजूदा गतिविधियों, हाल ही में संपन्न अभियानों और कार्यक्रमों का अवलोकन किया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा उनके प्रभावी कार्यान्वयन पर ...
