Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: गौरेला पेंड्रा मरवाही

(संशोधित) पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुँचाएं : आरएस विश्वकर्मा

(संशोधित) पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुँचाएं : आरएस विश्वकर्मा

छत्तीसगढ़, राज्य
छत्तीसगढ़, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त आरएस विश्वकर्मा ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के कलेक्टरेट में विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक के आरम्भ में कलेक्टर विजय दयाराम के ने जिले की भौगोलिक स्थिति और प्रमुख विशेषताओं की प्रस्तुति दी। उपस्थित अधिकारियों में यशवंत सिंह वर्मा, निलांबर नायक, बल्दाऊ राम साहू, हरिशंकर यादव, सचिव श्री अमित कुमार श्रीवास्तव, वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावत, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा शामिल थे। विश्वकर्मा ने सभी विभागों से आग्रह किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का “समयबद्ध और पारदर्शी” कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा, रोजगार, कृषि, स्वरोजगार और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर दिया। ...