Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: गोपीनगर

कुसमी में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण से 100 से अधिक किसान लाभान्वित

कुसमी में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण से 100 से अधिक किसान लाभान्वित

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। रासायनिक खाद और कीटनाशकों पर निर्भरता घटाकर कम लागत में खेती को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र बलरामपुर ने कुसमी विकासखंड के ग्राम गोपीनगर में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत इस कार्यक्रम में गोपीनगर और केंदली ग्राम पंचायतों के 100 से अधिक चयनित किसानों ने हिस्सा लिया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के निदेशक विस्तार सेवाओं के निर्देश और कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. जी.के. निगम के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. इंद्रपाल सिंह पैकरा ने प्राकृतिक खेती की अवधारणा, उसके महत्व और बुनियादी सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करने से खेती की लागत कम की जा सकती है, जिससे मिट्टी की उर्व...