Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: गट्टा दलम

संदेह पर आधारित हत्या: बेबी मडावी की नक्सली हत्या और दस्तावेज़ों में स्वीकारोक्ति

संदेह पर आधारित हत्या: बेबी मडावी की नक्सली हत्या और दस्तावेज़ों में स्वीकारोक्ति

विशेष समाचार
गढ़चिरौली, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। इरपना (गढ़चिरौली) के दुर्गम क्षेत्र में, गंगाजुजा और सोमी मडावी के घर में 24 नवंबर (हि.स.) को जन्मी बेबी मडावी ने अपने दो एकड़ के छोटे से खेत को छोड़कर पुणे जाकर नर्सिंग की शिक्षा पूरी की। उसने अपने समाज के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का सपना बुना और कावंडे, बिनागुंडा, गोगुलपार, गोंगवाड़ा, कावंडे जैसे गांवों में शिक्षा की अलख जगाने की कोशिश की। 6 अक्टूबर 2018 को, कावंडे के पास बेबी को नक्सलियों ने पकड़ लिया। उस पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान “पुलिस मुखबिर” होने का संदेह जताया गया, परंतु इस दावे के पीछे कोई ठोस सबूत नहीं था। आदेश रामको नरोटे – भाकपा (माओवादी) के गढ़चिरौली डिवीजनल समिति की सदस्य और गट्टा दलम की कमांडर – ने दिया। एक वर्ष बाद, रामको पुलिस मुठभेड़ में मारी गई। उसी के बाद नक्सलियों के आंतरिक दस्तावेज़ों की जाँच में पाया गया कि बेब...