Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

संदेह पर आधारित हत्या: बेबी मडावी की नक्सली हत्या और दस्तावेज़ों में स्वीकारोक्ति

गढ़चिरौली, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। इरपना (गढ़चिरौली) के दुर्गम क्षेत्र में, गंगाजुजा और सोमी मडावी के घर में 24 नवंबर (हि.स.) को जन्मी बेबी मडावी ने अपने दो एकड़ के छोटे से खेत को छोड़कर पुणे जाकर नर्सिंग की शिक्षा पूरी की। उसने अपने समाज के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का सपना बुना और कावंडे, बिनागुंडा, गोगुलपार, गोंगवाड़ा, कावंडे जैसे गांवों में शिक्षा की अलख जगाने की कोशिश की।

6 अक्टूबर 2018 को, कावंडे के पास बेबी को नक्सलियों ने पकड़ लिया। उस पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान “पुलिस मुखबिर” होने का संदेह जताया गया, परंतु इस दावे के पीछे कोई ठोस सबूत नहीं था। आदेश रामको नरोटे – भाकपा (माओवादी) के गढ़चिरौली डिवीजनल समिति की सदस्य और गट्टा दलम की कमांडर – ने दिया।

एक वर्ष बाद, रामको पुलिस मुठभेड़ में मारी गई। उसी के बाद नक्सलियों के आंतरिक दस्तावेज़ों की जाँच में पाया गया कि बेबी की हत्या का आदेश उसी ने दिया था। दस्तावेज़ों में स्पष्ट रूप से कहा गया कि “संदेह के आधार पर मारना गलत था” और आरोपों की पुष्टि के बिना ही हत्या करना अनुचित था। यह स्वीकारोक्ति बेबी की हत्या का कारण बने संदेह को बाद में “निराधार” मानती है।

सरकार ने इस घटना के बाद परिवार को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी और बेबी की बहन सुनीता मडावी को पुलिस विभाग में नौकरी भी दिलाई। फिर भी, वृद्ध माता-पिता के दिल में खोई हुई बेटी का दर्द किसी भी मुआवजे से परे है।

वर्तमान में गढ़चिरौली में सशस्त्र नक्सलवाद का प्रभाव कम हुआ है, परंतु वैचारिक स्तर पर नक्सलवाद की चुनौतियाँ बनी हुई हैं। बेबी मडावी ने जिस सपने को बुना था – शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता – उसे साकार करने के प्रयास आज भी जारी रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *