तमिलनाडु‑केरल में भारी वर्षा का अलर्ट, दिल्ली‑एनसीआर में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में
दिल्ली, 23 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दक्षिण भारत के कई राज्यों में आगामी कुछ दिनों तक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है, पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली‑एनसीआर में रविवार को आसमान अधिकांशतः साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य मान के निकट है। दोपहर में उत्तर‑पश्चिम दिशा से 15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएँ चलेंगी, जो शाम‑रात में घटकर 12 किमी/घंटा रह जाएँगी।
23 से 25 नवंबर तक भी दिल्ली में आसमान साफ रहने की संभावना है, पर सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा बना रहेगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
इसी दौरान केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण...
