Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कुरूद विकासखंड

अवैध भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा: 66 क्विंटल धान जब्त

अवैध भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा: 66 क्विंटल धान जब्त

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। समर्थन मूल्य पर धान खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने कुरूद विकासखंड के ग्राम छाती और देमार में कार्रवाई करते हुए तीन अलग‑अलग प्रकरणों में कुल 164 कट्टा यानी लगभग 66 क्विंटल धान जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम छाती में जांच के दौरान व्यापारी केशव यदु की दुकान से 55 बोरी (लगभग 21 क्विंटल) धान अवैध रूप से भंडारित मिला। वहीं उसी गांव में दुष्यंत कुमार मेषपाल की दुकान से भी 15 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया। इसके अलावा ग्राम देमार में भखारा-धमतरी मार्ग पर बिना वैध दस्तावेज के परिवहन करते हुए 75 कट्टा (लगभग 30 क्विंटल) धान पकड़ा गया। जब्त धान को नियमानुसार मंडी निरीक्षक धमतरी के सुपुर्द क...