शाहजहांपुर में हत्या की साजिश: सिर काटकर गंगा में फेंका, तीन गिरफ्तार
शाहजहांपुर, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र में सूखे कुएं में मिले सिर विहीन शव के मामले पर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, खुद को मृत दिखाकर पुराने मुकदमों से बचने और दूसरों को हत्या के मामले में फंसाने की साजिश के तहत विनोद उर्फ बाबा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दृष्टिबाधित राजपाल की हत्या कर दी। आरोपितों ने गड़ासे से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को गंगा नदी में फेंक दिया, जबकि धड़ सूखे कुएं में डाल दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक देहात भंवरे दीक्षा अरुण ने मंगलवार को बताया कि 17 नवंबर को कलान क्षेत्र के ग्राम सिउड़ी के पास एक सूखे कुएं में अज्ञात व्यक्ति का सिर विहीन शव मिला था। शव के पास मिले आधार कार्ड और अन्य सामान के आधार पर उसकी पहचान विनोद कुमार पुत्...
