Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कच्छ

कच्छ में भुज‑खावड़ा हाईवे पर घातक सड़क हादसे पर मोदी ने जताया गहरा दुख, परिजनों को दो लाख रुपये सहायता

कच्छ में भुज‑खावड़ा हाईवे पर घातक सड़क हादसे पर मोदी ने जताया गहरा दुख, परिजनों को दो लाख रुपये सहायता

राष्ट्रीय
कच्छ, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। गुजरात के कच्छ जिले में भुज‑खावड़ा नेशनल हाईवे पर रात 9:30 बजे हुए भयानक सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के माध्यम से रविवार को जारी जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई तथा घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो लाख रुपये और घायल व्यक्तियों को पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। हादसा शनिवार रात (21 नवंबर) को भुज‑खावड़ा नेशनल हाईवे के वेकरिया के रण इलाके के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड नंबर की एक सफेद कार रण का भ्रमण कर खावड़ा से भुज की ओर लौट रही थी। उसी समय, भुज से खावड़ा की ओर बढ़ रहा एक तेज गति वाला मालवाहक ट्रेलर कार से टकरा गया। ट...