Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ऐनाल शेख

कोकराझाड़ विशेष अदालत ने दो नाबालिगों के विरुद्ध प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई

कोकराझाड़ विशेष अदालत ने दो नाबालिगों के विरुद्ध प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई

राष्ट्रीय
कोकराझाड़ (असम), 17 नवम्बर (हि.स.)। कोकराझाड़ विशेष अदालत ने मंगलवार को दोनों दोषियों को प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश नूरजमाल हक की अदालत ने खगेन मुसाहारी (45) और ऐनाल शेख (61) को दोषी करार दिया। पहला मामला गोसाईगांव थाने क्षेत्र का है। आरोप के अनुसार, खगेन मुसाहारी ने पाँच साल की खेलती बच्ची को बहला‑फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजनों द्वारा पूछताछ के बाद उसने पूरी घटना का खुलासा किया। फिर पीड़ित के परिजनों ने गोसाईगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें कांड संख्या 74/26 थी। भारतीय दण्ड संहिता की धारा 65 तथा पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। विशेष अदालत ने इस पर खगेन मुसाहारी को प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दूसरा मामला गोसाई...