गांधी सागर कैबिनेट से मध्यप्रदेश को मिलेगी नई विकास दिशा
भोपाल, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. निशांत खरे ने बुधवार को मंडसौर जिले के गांधी सागर में हुई गांधी सागर कैबिनेट की नौवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि इन निर्णयों से औद्योगिक विकास, निवेश, रोजगार, ऊर्जा, शिक्षा और पर्यटन में नई गति आएगी तथा पूरे पश्चिमी मध्य प्रदेश और अन्य क्षेत्रों को इसका लाभ मिलेगा।
डॉ. खरे ने कहा कि गांधी सागर में कैबिनेट बैठक कराना सिर्फ प्रशासनिक गतिविधि को स्थानांतरित करने का कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास की संभावनाओं को केंद्र में रखकर योजनाएँ तैयार करने की दूरदर्शी पहल है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निवेश आकर्षित करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए तेजी से आगे...
