Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: उमेश कुमार गुप्ता

बीजापुर के जंगल में नक्सली डंप से 50 बीजीएल सेल बरामद

बीजापुर के जंगल में नक्सली डंप से 50 बीजीएल सेल बरामद

छत्तीसगढ़, राज्य
बीजापुर, 18 नवंबर (हि.स.)—छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पुजारी कांकेर के जंगल में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाए गए डंप से 50 नग बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) सेल बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई की पुष्टि बीजापुर एसपी उमेश कुमार गुप्ता ने बुधवार को की और बताया कि जिले के अंदरूनी व संवेदनशील इलाकों में शांति, सुरक्षा और विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस एवं सुरक्षा बल लगातार अभियानों में लगे हुए हैं। जंगल व दुर्गम क्षेत्रों में सर्चिंग के साथ‑साथ डी‑माइनिंग का कार्य भी चल रहा है, जिसका मकसद नक्सलियों द्वारा पहले छिपाए गए विस्फोटकों और डंप को बरामद करना है। बीजापुर पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर थाना उसूर, आवापल्ली, पामेड़ और केरिपु 196/ई की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। जवानों...