मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारा प्रकाश पर्व में भाग लिया, पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार को गुरुद्वारा सिंगसभा सेक्टर 6, भिलाई में आयोजित प्रकाश पर्व में भाग लिया। यह कार्यक्रम गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक लंगर में हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने भी गुरुद्वारा में मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व को संबोधित करते हुए कहा, “आज हम सभी गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए यहाँ एकत्रित हुए हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “इस पावन अवसर पर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाने का सौभाग्य हमें मिला है।”
मुख्यमंत्री ने सिख समाज के संतजनों, समाज के सभी बंधुओं, माताओं-बहनों ...
