Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारा प्रकाश पर्व में भाग लिया, पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार को गुरुद्वारा सिंगसभा सेक्टर 6, भिलाई में आयोजित प्रकाश पर्व में भाग लिया। यह कार्यक्रम गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक लंगर में हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने भी गुरुद्वारा में मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व को संबोधित करते हुए कहा, “आज हम सभी गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए यहाँ एकत्रित हुए हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “इस पावन अवसर पर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाने का सौभाग्य हमें मिला है।”

मुख्यमंत्री ने सिख समाज के संतजनों, समाज के सभी बंधुओं, माताओं-बहनों एवं युवा साथियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने उल्लेख किया कि सिख समाज का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें निरंतर मिलता रहे।

इस कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करने वाले अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक रिकेश सेन, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रेम प्रकाश पांडेय, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *