Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: उच्च-स्तरीय समिति

उच्चस्तरीय समिति ने बैंकिंग सुधारों पर हितधारकों से विस्तृत परामर्श शुरू किया

उच्चस्तरीय समिति ने बैंकिंग सुधारों पर हितधारकों से विस्तृत परामर्श शुरू किया

आर्थिक
नई दिल्ली, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्र सरकार की उच्च-स्तरीय समिति ने भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में सुधार लाने के लिये हितधारकों के साथ परामर्श प्रक्रिया औपचारिक रूप से आरम्भ कर दी है। समिति ने अपनी प्रारम्भिक दो बैठकों के पश्चात प्रमुख हितधारकों को विस्तृत प्रश्नावली भेजी है और उनसे सुधार‑संबंधी सुझाव मांग रहा है। परामर्श के अंतर्गत बैंक, गैर‑बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी), विकास वित्तीय संस्थान (डीएफआई), नियामक निकाय, उद्योग संघ एवं फिनटेक संगठनों को शामिल किया गया है। इन सभी समूहों को भेजी गई प्रश्नावली में बैंकिंग प्रणाली को अधिक प्रतिस्पर्धी, लचीला, समावेशी तथा 2047 तक के विकसित भारत के लक्ष्यों के अनुरूप तैयार करने के लिये आवश्यक प्रमुख मुद्दों पर उनके विचार पूछे गये हैं। वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह उच्चस्तरीय समिति “विकसित भारत 2047” के दृष्टिकोण को साकार करन...