सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना वाला आरोपी गिरफ्तार
शिमला, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ और झूठे आरोप प्रसारित करने के कारण एक व्यक्ति को कड़ी सजा का सामना करना पड़ा। पुलिस ने फेसबुक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के मामले में 47 वर्षीय सुशील शर्मा को गिरफ्तार किया। जांच के अनुसार आरोपी ने स्वयं विवादित पोस्ट और वीडियो अपलोड किए और बाद में उन्हें हटा दिया था।
शिकायत मिलने पर पता चला कि आरोपी ने आस्था फाउंडेशन ठियोग ट्रस्ट नाम के फेसबुक पेज पर कई शिकायतकर्ताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े कथित असत्य आरोप और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ डाल रहा था। शिमला के ठियोग उपमण्डल में रहने वाले सुशील शर्मा ने इस कार्य को स्वीकार किया और बताया कि वह पोस्ट अपलोड करने के बाद उन्हें डिलीट कर देता है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को इससे पहले भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत बीएनएसएस नोटिस ज...
