Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आईएमई

पश्चिम बंगाल में निवेश की संभावनाएँ तलाशेंगे ऑस्ट्रेलियाई उद्योग, उच्चायुक्त ने शमिक भट्टाचार्य से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल में निवेश की संभावनाएँ तलाशेंगे ऑस्ट्रेलियाई उद्योग, उच्चायुक्त ने शमिक भट्टाचार्य से की मुलाकात

राष्ट्रीय
कोलकाता, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल में निवेश और औद्योगिक विकास के अवसरों की खोज के उद्देश्य से भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने बुधवार को राज्य भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने खनन से लेकर परमाणु ऊर्जा तक के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत बातचीत की। बैठक में खनन उद्योग को विशेष महत्व दिया गया। फिलिप ग्रीन ने बताया कि अगले महीने भारत में आयोजित होने वाले प्रमुख खनन सम्मेलन ‘आईएमई’ में ऑस्ट्रेलिया अपना अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल भेजेगा, जिसमें 50 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई कंपनियाँ भाग लेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा पहचानी गई खनन परियोजनाओं में रूचि रखने वाली कंपनियों और राज्य के बीच सीधा संपर्क व समन्वय स्थापित करने में वे सक्रिय सहयोग करेंगे। परमाणु...