Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अमृता जौहरी

नई याचिका: दिल्ली में एसआईआर समय सीमा बढ़ाने की मांग

नई याचिका: दिल्ली में एसआईआर समय सीमा बढ़ाने की मांग

कानून
सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को नई याचिका दायर की गयी है, जिसमें दिल्ली की वर्तमान एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की समय सीमा बढ़ाने की माँग की गयी है। इस याचिका में सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज और अमृता जौहरी ने हिस्सा लिया है, जो यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी पात्र नागरिक अपने नाम को मतदाता सूची में जोड़वाने का मौका न खोएँ। इस नई याचिका के अनुसार, मतदाताओं को नाम जोड़ने हेतु पर्याप्त समय और सुगम प्रक्रिया मिलनी चाहिए। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली में चल रही एसआईआर की मौजूदा समय सीमा को आगे बढ़ाने से उन पात्र मतदाताओं को भी मौका मिलेगा, जिनके नाम अभी तक सूची में नहीं आ पाए हैं। याचिका में यह भी माँग है कि निर्वाचन आयोग के 6 नवंबर को जारी किये गये निर्देशों को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए। इन निर्देशों का उद्देश्य उन मतदाताओं को एक और अवसर देना है, जिन्हें अ...