Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अभिषेक ज्वेलर्स

रंगदारी मामले के आरोपित ने पुलिस पर हमला, जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगी

रंगदारी मामले के आरोपित ने पुलिस पर हमला, जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगी

अपराध
वलसाड, 22 नवंबर (हि.स.)। गुजरात के वलसाड जिले के वापी में पाँच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में रविवार को पुलिस और आरोपित के बीच झड़प हुई। डीएनए जांच कराकर लौटते समय पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे आरोपित ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान वलसाड एसओजी के पुलिस निरीक्षक (पीआई) दिनेश परमार ने आत्मरक्षा में सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाई, जो आरोपित के पैर में लगी। घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वापी में अभिषेक ज्वेलर्स के संचालक से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और उनके छोटे बेटे ललित पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में वलसाड पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। इस मामले में दुबई की जेल में बंद कथित गैंगस्टर हैरी के इशारे पर पंजाब के आरोपियों द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई थी। जांच के सिलसिले में...