मध्य रेल की अनुपमा रामचंद्रन ने जीती विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप
मध्य रेल के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मध्य रेल की खिलाड़ी अनुपमा रामचंद्रन ने इंदौर में आयोजित आईबीएसएफ विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। इसी समय, मध्य रेल की निशानेबाजी टीम ने आसनसोल में आयोजित 59वीं अखिल भारतीय रेलवे शूटिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
मध्य रेल के ओर से रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अनुपमा रामचंद्रन ने 17 से 21 नवंबर तक इंदौर में आयोजित विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग का खिताब जीता। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में नौ देशों की 22 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अनुपमा ने विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन एवं मध्य रेल के वरिष्ठ खेल अधिकारी तथा अनुभवी कोच अशोक शांडिल्य के मार्गदर्शन मे...
