Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अनिल कुमार सिदार

धान खरीद में बिचौलियों और अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी, गुणवत्ता जांच के बाद ही होगी खरीद

धान खरीद में बिचौलियों और अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी, गुणवत्ता जांच के बाद ही होगी खरीद

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। बलरामपुर जिले में धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिये कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की और कई आवश्यक दिशा‑निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों में केवल वास्तविक किसानों से ही धान खरीदा जाना चाहिए और खरीद से पहले गुणवत्ता परीक्षण अनिवार्य होगा। साथ ही अवैध धान के भंडारण, संग्रहण और परिवहन पर सख्त निगरानी रखने का आदेश दिया गया। जिला में कुल 14 संवेदनशील और 9 अति संवेदनशील धान उपार्जन केंद्रों में वरिष्ठता के आधार पर विभिन्न प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों को खरीद प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों को बिचौलियों और कोचियों के माध्यम से धान के प्रवाह को रोकने तथा हाट‑बाजारों से लेकर स्थानीय स्तर तक की गतिविधियों की जाँच करने का निर्देश मिला। सभी उपार्जन केंद्रों में जब्त किए ग...