Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अकाल तख्त जत्थेदार

अकाल तख्त जत्थेदार की अगुवाई में 1822 श्रद्धालु गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व मनाने पाकिस्तान रवाना

अकाल तख्त जत्थेदार की अगुवाई में 1822 श्रद्धालु गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व मनाने पाकिस्तान रवाना

राष्ट्रीय
अमृतसर (पंजाब), 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन हेतु एक विशाल जत्था रवाना हुआ। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के कार्यालय से कुल 1822 श्रद्धालुओं का समूह अटारी‑वाघा सीमा मार्ग से पाकिस्तान के लिये निकल पड़ा। इस यात्रा में अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज भी सम्मिलित रहे। जत्था श्री ननकाना साहिब, श्री पंजा साहिब, गुरुद्वारा सच्चा सौदा सहित कई ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबानों में नतमस्तक होकर गुरु घरों का आशीर्वाद लेगा। यात्रा समाप्ति के बाद समूह का पहला दिसंबर को भारत वापसी का कार्यक्रम निर्धारित है। इस बार एसजीपीसी ने कुल 1828 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा जारी करवाने हेतु पाकिस्तान सरकार को आवेदन भेजे थे, परन्तु केवल 1822 को ही वीजा प्रदान किया गया, जिसके कारण छह श्रद्ध...