झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से दक्षिण पूर्व रेलवे की 90 ट्रेनें रद्द, यात्रियों पर असर
कोलकाता, 18 नवंबर (हि. स.)। ओडिशा के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में जारी यार्ड रीमॉडलिंग (पुनर्निर्माण) कार्य के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने नवंबर‑दिसंबर 2026 में विभिन्न तिथियों पर कुल 90 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया है। इस कारण हावड़ा, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, रांची, टाटानगर, राउरकेला और संबलपुर सहित कई प्रमुख रेलमार्गों पर यात्रियों की सेवाएँ बाधित रहेंगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी की गई सूची में रद्द की गई ट्रेनों में झारसुगुड़ा‑संबलपुर मेमू, झारसुगुड़ा‑गोंदिया मेमू, राउरकेला‑झारसुगुड़ा मेमू, हटिया‑झारसुगुड़ा एक्सप्रेस, टाटानगर‑इतवारी एक्सप्रेस और राउरकेला‑पुरी एक्सप्रेस सहित कई मेमू, एक्सप्रेस और लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों का उल्लेख है। कुछ ट्रेनों का संचालन कई दिनों तक बंद रहेगा, जबकि अन्य केवल निर्धारित तिथियों पर रद्द किया जाएगा, जिससे नियमित तथा दीर्घ दूरी के यात...

