
हमीरपुर, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित बिवांर थाना क्षेत्र के हिमौली गांव के दलित परिवार के सदस्यों के बीच गाली-गलौज और अभद्रता के बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 32 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया।
सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों हिमौली गांव निवासी प्रेमनारायण ने तहरीर देकर शिकायत की थी कि अब्बास अहमद और भोलू ने उसके परिवार पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान अब्बास अहमद ने जान से मारने की नीयत से उसके पिता सुनदरलाल को तमंचे से गोली मार दी। घायल बुजुर्ग का इलाज कानपुर में चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
सीओ
