Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

मप्र के सबसे बड़े एवं महाकौशल के पहले अमृत कलश मदर मिल्क बैंक का मंत्री राकेश सिंह ने किया शुभारंभ

जबलपुर, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मंगलवार को रानी दुर्गावती चिकित्सालय (एल्गिन हॉस्पिटल) में प्रदेश के सबसे बड़े और महाकौशल के पहले कॉम्प्रिहेंसिव लैक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर, मिल्क बैंक ‘अमृत कलश’ का औपचारिक उद्घाटन किया। लगभग 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस केंद्र का मंत्री सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और फीता खोलकर विधिवत शुरुआत की।

उद्घाटन के पश्चात् मंत्री सिंह ने ‘अमृत कलश मदर मिल्क बैंक’ की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सेंटर में स्थापित मशीनों और माताओं के दूध को सुरक्षित रखने हेतु किए गए प्रबंधों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों और चिकित्सकों से दूध के संग्रहण, सुरक्षित भंडारण और ज़रूरतमंद नवजात शिशु को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में विवरण प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा, “माँ का दूध सबसे पवित्र और पौष्टिक : मंत्री राकेश सिंह” और आगे कहा, “माँ के दूध से बढ़कर तेजस्वी और पवित्र कोई दूसरा दूध नहीं है। जन्म के बाद शिशु के लिए माँ का दूध अमृत के समान होता है। यह नवजात शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उसके शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।”

मंत्री ने यह भी बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *