Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

देव दीपावली पर श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु, महानदी में लगाई आस्था की डुबकी

धमतरी, 24 नवंबर (हि.स.)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले के विभिन्न हिस्सों में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही महानदी सहित नदी-तालाबों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान की पूजा-अर्चना की और दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

ग्राम रुद्री स्थित प्रसिद्ध रुद्रेश्वर महादेव घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहाँ बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने महानदी में स्नान कर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद नदी में दीप प्रवाहित कर धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया। श्रद्धालुओं ने घाट पर सामूहिक आरती की और प्रसाद वितरण भी किया। रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए भी भक्तों की भीड़ लगी रही।

कार्तिक पूर्णिमा पर ग्रामीण अंचलों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मास में स्नान करने वाली महिलाओं ने आंवले के पेड़ के सामने दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की मंगल कामना की। ग्राम कोलियारी में महानदी के किनारे मेले का आयोजन हुआ, जहाँ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिले के अन्य स्थानों पर भी मेले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *