
भिलाई, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। इस्पात नगरी खुर्सीपार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को भिलाईवासियों को कुल 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये की सौगात दी। लोकार्पण और भूमिपूजन के समारो में उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम भिलाई के विकास के लिये 886 करोड़ रुपये जारी किये जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने बीएसपी टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों के रिटेंशन आवास के किराए में हुई 24 गुना वृद्धि को लेकर सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद अधिकारियों से बात की गई। इसके पश्चात मासिक किराए में बढ़ोतरी को कम कर 6 रुपये किया जाने का निर्णय लिया गया, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के बीते तीन वर्षों के विकास कार्यों और योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 1600 आवास बनाए जा रहे हैं, जबकि शहरी विकास के तहत तीन वर्षों में 77 हजार से अधिक मकानों का निर्माण कराया गया है।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहे विकास कार्यों और नगरीय सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री द्वारा 154 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजस्व विभाग के अंतर्गत यश ड्रीम चिटफंड कंपनी के निवेशकों को उनकी जमा राशि वापस करने की प्रक्रिया में 3000 निवेशकों को कुल 3 करोड़ 16 लाख 54 हजार 889 रुपये हस्तांतरित किया।
नगर निगम भिलाई के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 8 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 6 हितग्राहियों को निगम क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवसाय के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया।
सीएसपीडीसीएल के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड दिया गया।
सहायक श्रमायुक्त विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के दो हितग्राहियों को 1-1 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए तथा सात श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड वितरित किए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग की छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के अंतर्गत नौ महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण राशि के चेक प्रदान किए गए।
मत्स्य विभाग के अंतर्गत आईस बॉक्स एवं नाव-जाल का वितरण किया गया तथा पट्टाधृति योजना के तहत दस हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सारस्वती बंजारे, छत्तीसग
