Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

सतना राज्यमंत्री ने धान उपार्जन तैयारियों की समीक्षा, कहा किसानों की सुविधा पर ध्यान दें

सतना, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने मंगलवार को सतना के सर्किट हाउस में जिला अधिकारियों की बैठक ली और रैगांव विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में धान उपार्जन की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में सभी मानदण्डों के अनुरूप किसानों की सुविधा के समुचित प्रबंध किये जाएँ।

बैठक में SDM रघुराजनगर के LR जांगडे, जिला आपूर्ति अधिकारी सम्यक जैन, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम पंकज बोरसे, CEO केन्द्रीय सहकारी बैंक यश ब्रम्हवंशी और लॉजिस्टिक से दिनेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री ने उपार्जन केन्द्रों और पात्र समितियों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों का एक-एक दाना खरीदा जा सके, ऐसी व्यवस्था करें। किसान को अपनी उपज लाने और बेचने में कोई कठिनाई नहीं हो और भुगतान भी शीघ्र प्राप्त हो जाये।

उन्होंने खरीदी गई धान के सुरक्षित भंडारण की कार्य योजना के तहत मिलिंग बढ़ाने का आह्वान किया ताकि भंडारण के लिए अधिक स्थान मिल सके। साथ ही अपात्र समितियों से शोर्टेज की डिपोजिट जमा करके उन्हें पात्रता की श्रेणी में लाने का प्रयास भी करें। पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की समीक्षा में बताया गया कि सभी राशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *