
अम्बिकापुर, 24 नवंबर (हि.स.) – सरगुजा जिले के पुलिस विभाग ने 14 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को मैदान पर पुलिसिंग का अनुभव देने के उद्देश्य से अलग-अलग थानों और चौकियों का स्वतंत्र प्रभार सौंपा है। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारी न केवल थानों की कार्यप्रणाली को घनिष्ठ रूप से देखेंगे, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं के समाधान जैसे महत्वपूर्ण कर्तव्यों का भी व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को 25 नवंबर 2026 से 25 जनवरी 2027 तक दो माह के लिए स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। यह व्यवस्था जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के तहत की गई है, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी वास्तविक फील्ड परिस्थितियों में अपने पद की जिम्मेदारियों और चुनौतियों को समझ सकें।
जारी आदेश के तहत अनिल कुमार को चौकी होलिक्रॉस हॉस्पिटल अम्बिकापुर, भीखम लाल साहू को थाना मणीपुर, हर्ष कुमार को थाना बतौली, शिव कुमार ध्रुव को थाना लुण्ड्रा, विवेक चन्द्राकर को चौकी केदमा, डिगेश्वर वर्मा को थाना उदयपुर, महेश कुमार को चौकी केरजू
