
मुंबई, 21 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। इस वर्ष के दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की सूची सार्वजनिक हुई है, जिसमें भारतीय सिनेमा, OTT, टेलीविजन और अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत की कई प्रमुख हस्तियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने पाँच पुरस्कार जीतकर इस समारोह की सबसे बड़ी विजेता बन गई। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। इसके अतिरिक्त आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर को प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला। नकारात्मक भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अक्षय खन्ना को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में मान्यता दी गई।
क्रिटिक्स श्रेणी में कांतारा : चैप्टर 1 को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया, और इसी फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। फिल्म हक की यामी गौतम को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में सम्मानित किया गया। छावा के लिए विनीत कुमार सिंह को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और हाउसफुल 5 में रितेश देशमुख को कॉमिक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया।
वेब सीरीज सेक्शन में आर्यन खान की पहली सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज का पुरस्कार मिला, और खान को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के रूप में सम्मानित किया गया। पाताल लोक 2 के लिए जयदीप अहलावत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, दिल्ली क्राइम 3शेफाली शाह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तथा हुमा कुरैशी को नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला। ग्राम चिकित्सालय के लिए विनय पाठक को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता चुना गया।
अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में अवतार : फायर एंड ऐश को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। सिनर्स में माइकल बी. जॉर्डन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और हैमनेट में जेसी बकले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में सम्मानित किया गया। फिल्म :वन बैटल आफ्टर अनेदर के लिए पॉल थॉमस एंडरसन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान मिला। अंतरराष्ट्रीय कलाकार के रूप में टेलर स्विफ्ट को इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर और जेम्स कैमरून को वैश्विक सिनेमा में योगदान के लिए विशेष मान्यता दी गई।
टेलीविजन में तारक मेहता का उल्टा चश्मा को टीवी सीरीज ऑफ द ईयर चुना गया। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। संगीत क्षेत्र में फिल्म सैयारा के टाइटल ट्रैक को सॉन्ग ऑफ द ईयर का सम्मान मिला। साथ ही शाश्वत सचदेव, फहीम अब्दुल्ला और इरशाद कामिल को भी सम्मानित किया गया। दिग्गज अभिनेता कमल हासन को भारतीय फिल्म उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
