Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

संजय कपूर की नई फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित होगी

मुंबई, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अभिनेता संजय कपूर जल्द ही फ़िल्म अनएक्सपेक्टेड: सफेद सच में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। निर्माताओं ने फ़िल्म की घोषणा के साथ ही इसका पहला लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है।

यह फ़िल्म यश वीरा फिल्म्स की प्रस्तुति और प्यारेलाल गुंडेचा के निर्माण में बन रही है, और यह एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर के रूप में तैयार हो रही है। निर्देशन कर रहे हैं गरुड़वेगा अंजी, और पोस्टर में संजय कपूर पुलिस अधिकारी के गंभीर अंदाज में दिख रहे हैं। फ़िल्म में उनके साथ प्रशांत नारायणन, एस्थर अनिल, पृथ्वीराज और गंजकरप्पू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पोस्टर के साथ जारी संदेश ने कहानी की उत्सुकता बढ़ाते हुए कहा, ‘एक घटना, अनगिनत सवाल और सच की तलाश।’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह कहानी अपराध, अनसुलझे सवालों और जांच के जरिए सामने आने वाले सच को उजागर करेगी।

पहले संजय कपूर को राघव जुयाल अभिनीत फ़िल्म भाई तेरा स्टार है में देखा गया था। अब ‘अनएक्सपेक्टेड: सफेद सच’ के माध्यम से वह दर्शकों के सामने एक अलग अंदाज में उपस्थित होंगे। निर्माताओं के अनुसार, फ़िल्म को 2027 में देशभर में पैन-इंडिया स्तर पर नौ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *